लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आईएएस महेंद्र बहादुर सिंह को नगर विकास अभिकरण (सूडा) निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास विशेष सचिव नगर विकास तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) का प्रभार यथावत रहेगा।इस पद पर रही वर्ष 2013 बैच की आईएएस अर्पूवा दुबे केंद्र के लिए कार्यमुक्त कर दी गई हैं। उन्हें केंद्र में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव के पद पर तैनाती मिली है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा उन्हें कार्यमुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसलिए महेंद्र बहादुर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्थाई तैनाती होने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...