गोपालगंज, मार्च 10 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय समिति की बैठक डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि भवन प्रमंडल गोपालगंज के अधीन बन रहे कई पंचायत सरकार भवनों का कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसमें बैकुंठपुर प्रखंड के कतालपुर एवं बंधौली, बनौरा, मांझा के पठानपट्टी, हथुआ के छाप व बरिईशर पंचायत सरकार भवन शामिल हैं। इस पर डीएम बिफर गए और गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 45 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाने हैं। ...