समस्तीपुर, मई 23 -- समस्तीपुर। डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की अपील के बावजूद जिले में प्रतिदिन करीब 3.15 लाख लीटर डीजल-पेट्रोल की बिक्री हो रही है। हालांकि 15 दिन पहले तक जिले में संचालित 123 पेट्रोल पंपों के लिए प्रतिदिन करीब 6.20 लाख लीटर डीजल-पेट्रोल की मांग थी।

सरकारी अपील और बाजार की स्थिति सरकार की अपील के बाद फिलहाल मांग में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। इधर, तेल कंपनियां फिलहाल पहले की तरह ही डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति कर रही हैं। जिले में भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों के माध्यम से आम लोगों को आसानी से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

पेट्रोल पंप संचालकों की स्थिति पंप संचालकों का कहना है कि कंपनियां फिलहाल नकद भुगतान पर ही मांग के अनुसार डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति कर रही हैं। क्रेडिट पर आपूर्ति...