वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सोने पर आयात शुल्क बढ़ने से सराफा बाजार में चिंता गहरा गई है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री की अपील के बाद बुधवार को सरकार ने आयात शुल्क छह से 15 प्रतिशत कर दिया है। इससे सराफा व्यवसायी निराश हैं। आयात शुल्क बढ़ने का तात्कालिक असर भी देखने को मिला। बुधवार को सोने का दाम आठ हजार रुपये बढ़कर एक लाख 65 हजार 700 रुपये पहुंच गया। मंगलवार यह 1.57 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था। चांदी भी 2.94 लाख रुपये किलो हो गई है। जो मंगलवार को 2.76 लाख रुपये किलो थी。 यह भी पढ़ें- इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोना-चांदी के कीमत में उछालसराफा व्यवसायियों की चिंता सराफा व्यवसायियों की बड़ी चिंता यह कि पहले से ही बाजार में 70 प्रतिशत कारोबार प्रभावित था। अब हालात और बिगड़ सकते हैं। वाराणसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्...