अपील की असर : डीएम ने अधिकारियों से की कार पूलिंग अपनाने की अपील
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। डीएम अविनाश कुमार ने संवेदनशील पहल करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे कार्यालय आवागमन, फील्ड भ्रमण एवं सरकारी कार्यों के दौरान यथासंभव कार पूलिंग को अपनाएं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल जैसे प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और इनका अनावश्यक उपयोग न केवल आर्थिक बोझ बढ़ाता है, बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यदि प्रशासनिक अधिकारी अपने दैनिक कार्यों में छोटे-छोटे बदलाव करें तो यह ईंधन बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा संदेश बन सकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि निकटस्थ क्षेत्रों में रहने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी साझा वाहन का उपयोग करें, अनावश्यक एकल यात्राओं से बचें और जहां संभव हो, बैठकों एवं समीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से करें। विभिन्न विभागों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.