फरीदाबाद, जुलाई 9 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने बिजली से जुड़े संभावित हादसों को रोकने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि आमजन और निगम कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सुरक्षा की प्राथमिकता यदि कहीं भी टूटा हुआ बिजली का खंभा, झुकी या लटकती विद्युत लाइन, खुला बिजली का तार, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, करंट युक्त मीटर बॉक्स, अर्थ वायर, सपोर्ट वायर अथवा किसी भी प्रकार का विद्युत खतरा दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत निगम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। प्रबंध निदेशक ने बताया कि डीएचबीवीएन में कार्यकारी अभियंता को सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंप...