अपार व फैमिली आईडी का कार्य शीघ्र करें पूर्ण
कानपुर, जुलाई 28 -- मंगलपुर, संवाददाता। सन्दलपुर बीआरसी में मंगलवार को बीईओ की अध्यक्षता में नोडल संकुल शिक्षकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बीईओ आनन्द भूषण ने कहाकि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों की अपार आईडी, फैमिली आईडी का कार्य शीघ्रता के साथ शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए। साथ ही कक्षा पांच में नामांकित छात्र-छात्राओं में से कम से कम 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के आवेदन अनिवार्य रूप से भरवाए जाएं, ताकि अधिकाधिक ग्रामीण प्रतिभाओं को नवोदय विद्यालयों में प्रवेश का अवसर मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.