बगहा, अगस्त 28 -- बेतिया। अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर बेतिया के 55 निजी स्कूलों से शिक्षा विभाग में स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों ने संबंधित स्कूल प्रबंधनों को 3 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में समर्पित करने का सख्त निर्देश दिया है। छात्रों के अनिवार्य 'अपार आईडी कार्ड' निर्माण कार्य में घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर के कई निजी विद्यालय ने 80 फीसदी से कम छात्रों का आपार बनाया है। कई विद्यालय में तो संख्या तो 10 फीसदी से भी कम है। उन्होंने जारी पत्र में कहा कि पूर्व में पत्राचार और व्हाट्सऐप के माध्यम से लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित निजी विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण की प्रगति 80 प्रतिशत से भी कम पाई गई है। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि कई स्कूलों में स्थिति बे...