सराईकेला, अक्टूबर 2 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त निनीशकी अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयवार और प्रखंडवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने अपार आईडी जनरेशन में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई और लापरवाह कर्मियों की वेतन निकासी पर रोक लगाने का आदेश दिया। साथ ही छूटे बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र, आधार और बैंक खाते तुरंत बनवाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के उपकरण खराब हैं, उन्हें तुरंत सुधरवाकर शत-प्रतिशत स्मार्ट क्लास चालू किए जाएं। इसके अलावा, सभी स्कूलों मे...