पटना, अप्रैल 22 -- अपार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा, लेकिन सूबे में 1068 आधार केन्द्र बंद पड़े हैं, जिससे परेशानी बढ़ गई है। हालांकि, बिहार में पिछले डेढ़ साल से स्कूली बच्चों का अपार कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ है, लेकिन अब भी 62 लाख से अधिक बच्चों का अपार कार्ड नहीं बन पाया है। इनमें 40 लाख ऐसे भी बच्चे हैं, जिनका आधार कार्ड नहीं है। इन बच्चों के अपार कार्ड बनाने के लिए केन्द्र की ओर से शिविर लगाने का आदेश भी दिया गया, लेकिन बिहार में हर प्रखंड के दो-दो स्कूलों में बंद पड़े आधार केन्द्र नहीं खोले जा सके। यह भी पढ़ें- मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को नामांकन लेने का निर्देश अब बड़ी संख्या में बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होने से उनका अपार कार्ड नहीं बन पा रहा। मालूम हो कि बिहार के 1068 स्कूलों में आधार सेवा केन्द्र खोले गए, जिसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.