अपार आईडी में लापरवाही पर 29 स्कूलों को नोटिस
गोरखपुर, मई 23 -- जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जैतपुर क्षेत्र के पिपरौली ब्लॉक में अपार आईडी निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 29 निजी विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है। बीईओ देवी प्रसाद दूबे ने बताया कि कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद स्कूलों द्वारा अपार आईडी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, जो शासन के निर्देशों की अवहेलना और गंभीर लापरवाही है। बीईओ ने संबंधित प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को दो दिनों के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में अपार आईडी निर्माण कार्य पूरा न होने पर विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.