अपार आईडी बनाने में निजी विद्यालय सुस्त, नोटिस जारी
वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिले के 421 निजी विद्यालय अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाने में सुस्त पड़े हुए हैं। इन विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण का 80 फीसदी से ज्यादा काम लंबित पड़ा है। सोमवार को अपार आईडी की समीक्षा में यह तथ्य सामने आने के बाद बीएसए भूपेंद्र सिंह ने सभी 421 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी की। इन 421 विद्यालयों में कई बड़े स्कूल भी शामिल हैं। बीएसए ने सभी विद्यालयों को नोटिस जारी करने के साथ ही पहले से तय समयावधि के भीतर सभी छात्रों की अपार आईडी बनाकर आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि अपार आईडी विद्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों के सुव्यवस्थित डिजिटलीकरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि अपार आईडी निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.