हजारीबाग, जून 28 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) योजना के तहत जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। हालांकि जिले में अब भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का अपार आईडी नहीं बन पाया है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने में केवल कुछ दिन शेष हैं। इस तिथि तक सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी बन पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में लगभग तीन लाख 40 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें से अब तक 1,87,466 विद्यार्थियों का ही अपार आईडी बनाया जा सका है। लगभग 65 हजार विद्यार्थियों के आधार कार्ड का सत्यापन पूरा हो चुका है। यह बनने के कगार पर है। इसके बावजूद काफी संख्या में विद्यार्थियों की प्रक्रि...