अपार आईडी निर्माण में सुस्ती पर सख्ती, शनिवार को कैंप लगाने का निर्देश
औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- जिले के 1.74 लाख से अधिक छात्र अब भी वंचित, 22 अप्रैल तक कार्य पूरा करने की समय-सीमा औरंगाबाद। हिन्दुस्तान टीम कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का अपार आईडी निर्माण शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सख्ती बढ़ा दी है। डीपीओ अमृतेश आर्यन ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों को शनिवार को कैंप लगाकर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 5 लाख 16 हजार 395 नामांकित छात्रों में अब तक केवल 3 लाख 41 हजार 685 (66.14 प्रतिशत) का ही अपार आईडी जेनरेट हो सका है, जबकि 1 लाख 74 हजार 710 छात्र अब भी वंचित हैं। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों के 62 फीसदी बच्चों के पास अपार नहीं विभिन्न प्रखंडों में भी प्रगति संतोषजनक नहीं है। गोह में 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.