अपार आईडी नहीं तो बोर्ड परीक्षा का रास्ता होगा मुश्किल
कटिहार, जुलाई 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए अपार आईडी अब सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की पहली शर्त बन गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आगामी 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण, सूचीकरण और परीक्षा आवेदन की पूरी प्रक्रिया को अपार आईडी से जोड़ दिया है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बनेगी, उनके बोर्ड परीक्षा की औपचारिकताएं अधूरी रह सकती हैं। समिति की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक नामांकित विद्यार्थियों की तुलना में अपार आईडी निर्माण की प्रगति अभी संतोषजनक नहीं है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की आईडी लंबित रहने पर समिति ने चिंता व्यक्त करते हुए सभी जिलों को विशेष अभियान चलाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.