एटा, अगस्त 1 -- परिषदीय स्कूलों में अपार आईडी बनाने की प्रगति धीमी होने पर 1033 विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किए गए हैं। परिषद के 2778 सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष चालीस प्रतिशत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनायी जा सकी है। जिला समन्वयक अविनाश शुक्ला ने बताया कि जनपद के 2778 परिषदीय सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में अपार आईडी बनाये जाने की प्रगति काफी धीमी है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी की ओर से 1033 विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किये गये है। उनमें ब्लॉक अवागढ़ में 171, जैथरा में 215, जलेसर में 168, मारहरा में 140, निधौलीकलां में 209, सकीट में 212, शीतलपुर में 191 और नगर क्षेत्र के 27 विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में बे...