मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पढ़ने वाले छात्र जब तक सही अपार आईडी नहीं बनाएंगे उनका परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जाएगा। विवि स्नातक के नये सत्र से यह कदम उठाने जा रहा है।परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि विवि की वेबसाइट को डिजी लॉकर से लिंक किया जाएगा। बीआरएबीयू पूरे बिहार में पहला विवि है, जिसका पोर्टल डिजी लॉकर से लिंक होने जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि अपार आईडी को अब छात्रों के अंकपत्र पर भी दिया जाएगा। अपार आईडी के पोर्टल से लिंक होने से सभी छात्रों का रिकार्ड विवि के पास मौजूद रहेगा। यह भी पढ़ें- अररिया:: डमी पंजीयन कार्ड त्रुटि में करें सुधार सत्र 2024-28 के एक लाख सात हजार छात्रों की अपार आईडी डिजी लॉकर में सेव किये जा चुके हैं। बाकी छात्रों की अपार आईडी बनाने का काम चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.