गोरखपुर, जून 10 -- पीपीगंज/अकटहवा हिटी। भरोहिया की खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने विद्यालयों में अपार आईडी नहीं बनाए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में सभी प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से बनवाने के लिए निर्देशित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिन विद्यालयों ने प्रोग्रेशन एक्टिविटी एवं जनरल प्रोफाइल संबंधी कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किए हैं वे भी इन्हें शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहना है कि शासन के निर्देशानुसार परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा पंजीयन के समय अपार आईडी-यू-डायस कोड दर्ज करना अनिवार्य खण्ड शिक्षा अधि...