बांका, जून 22 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अब मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अपार आईडी अनिवार्य कर दिया गया है।

निर्देशों की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पंजीकरण, सूचीकरण तथा परीक्षा आवेदन भरने के दौरान विद्यालय के यू-डायस प्लस कोड के साथ छात्र-छात्राओं का अपार आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके बिना विद्यार्थियों को भविष्य में परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं में परेशानी का सामना करना पड सकता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव की ओर से जारी पत्र के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी निर्माण करने का लक्ष्य 30 जून 2026 निर्धारित किया है...