कटिहार, जून 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए अब अपार आईडी अनिवार्य कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पंजीकरण, सूचीकरण तथा परीक्षा आवेदन भरने के दौरान विद्यालय के यू-डायस प्लस कोड के साथ छात्र-छात्राओं का अपार आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में विद्यार्थियों को भविष्य में परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी निर्माण करने का लक्ष्य 30 जून 2026 निर्धारित ...