सिमडेगा, जून 19 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी में गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई बीपीओ निर्मला लिंडा ने की। बैठक में छात्र संख्या, मध्याह्न भोजन का मासिक रिपोर्ट, साथ ही कृमि मुक्ति दिवस का रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया। वही अपार आईडी कार्ड बनाने के लिए आधार में सुधार करने का भी निर्देश दिया गया। वही पाठ्य पुस्तकों का भी उठाव करने का निर्देश दिया गया। वही ज्ञान सेतु किताबें मूल्यांकन रिपोर्ट देने के बाद लेने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही शिक्षकों को नव भारत साक्षर अभियान के तहत सभी विद्यालय प्रधानों को सर्वे किया गया को ऑनलाइन करने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों का अपार आईडी 30 तक बनाने का निर्देश बैठक में फेडलिस टोपनो, बसंत कुमार, ऊषा आइंड ,सरोज राय, सुनील बड़ाइक, बी सिंह आदि उपस्थित थे।...