सिमडेगा, अगस्त 6 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी में गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे वर्ग छह से लेकर 12 वीं कक्षा तक के विद्यालय प्रधानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बीपीओ निर्मला लिंडा ने की। उन्होंने बच्चों का अपार आईडी कार्ड जल्द बनाने का निर्देश दिया। वही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाने का भी निर्देश दिया। इसके अलावे बीपीओ ने नवभारत साक्षर अभियान को भी नए लोगो का रजिस्ट्रेशन करने तथा नवोदय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन के लिए कल तक सभी विद्यालय प्रधानों को फॉर्म बच्चो को भरकर जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द इस में लिए बच्चो के लिए साइकल वितरण की जाएगी। मौके पर बीआरपी सोनी देवी, रिसोर्स शिक्षक रंजित कुमार, फेडलिस कुलु, बी सिंह, शिक्षक तपेश्वर प्रसाद, सुनील बड़ाइक आदि उपस्थित ...