मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर, मृत्युंजय। बिहार में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत या उत्तीर्ण हो चुके 67 लाख विद्यार्थियों के अंकपत्रों के डिजिटल सत्यापन पर संकट उत्पन्न हो गया है। इनकी अपार आईडी के साथ क्रेडिट लिंक नहीं हो सका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जिन 1.08 करोड़ विद्यार्थियों की अपार आईडी बनी है, इनमें से महज 41 लाख के क्रेडिट ही अपार से लिंक हो सके हैं। विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाना और उससे क्रेडिट लिंक किया जाना अनिवार्य है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम के तहत अपार से क्रेडिट लिंक होने के बाद ही विद्यार्थियों का सर्टिफिकेट डिजी लॉकर से जुड़ेगा। इसके अलावा, यदि कोई छात्र विवि या शिक्षण सं...