प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। तुलारामबाग स्थित उत्कर्ष अपार्टमेंट में 75 वर्षीय ईश्वरी उर्फ शंकरी देवी का शव मिला। वह अकेले रहती थीं। उनकी मौत की जानकारी गुरुवार रात तब हुई जब सब्जी बेंचने वाला कमरे पर सब्जी पहुंचाने गया। कई बार आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपार्टमेंट में रहने वाले दूसरे लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग पहुंचे तो उन्हें कमरे के भीतर से दुर्गंध आती महसूस हुई। मामले की सूचना डॉयल 112 और जार्जटाउन पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर ईश्वरी देवी मृत पड़ी थीं। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि महिला के मौत की सूचना नैनीताल में रहने वाले उनके परिजनों को दी गई है। उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.