पटना, जनवरी 12 -- पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित मधुकुंज अपार्टमेंट के बिजली पैनल में रविवार की शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि समय पर कार्रवाई होने से ज्यादा क्षति नहीं हुई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.