रांची, मार्च 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रिम्स में सर्जरी विभाग के पीजी प्रथम वर्ष के डॉ अफसर शोएब की अपने अपार्टमेंट के चौथे तल से गिरने से शनिवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार शाम छह बजे जोड़ा तालाब के पास अपार्टमेंट में थे। इसी बीच वह चौथे तल कूद गए। गंभीर हालत में लोगों ने उन्हें पल्स अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अगले दिन दोपहर 12 उनकी मौत हो गई। बताया गया कि वह मूलरूप से धनबाद के रहने वाले थे। उनके पिता भी धनबाद में चिकित्सक हैं। घटना का पता चलते ही शुक्रवार रात पिता व परिजन अस्पताल पहुंच गए। रिम्स के सीनियर डॉक्टर्स भी पहुंचे। बताया गया कि पेल्विक ट्रॉमा व गंभीर रूप से स्पाइनल इंजुरी हुई थी। वहीं, बरियातू थानेदार के अनुसार डॉ शोएब तनाव में थे और चौथे तल से छलांग लगा दी। हालांकि जांच चल रही है। समाचार लिखे जाने ...