धनबाद, अप्रैल 20 -- सरायढेला बिग बाजार के पास चाणक्य नगर स्थित चार मंजिला अनिरुद्ध निवास अपार्टमेंट में रविवार रात इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना बेसमेंट में हुई, जहां लगे पैनल से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार होने के कारण स्टील गेट से बिग बाजार के पास लंबा जाम लगा हुआ था, जिसमें दमकल की गाड़ी करीब 15-20 मिनट तक फंसी रही। जाम से निकलने के बाद मोहल्ले की संकीर्ण गलियों ने भी राहत कार्य में बाधा उत्पन्न की। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें जलीं इधर, अपार्टमेंट के निवासियों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.