अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर डॉक्टर ने दी जान; 1.4 करोड़ के फ्रॉड केस में फंसाने की धमकी मिली थी
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 14 -- गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित बसंत एन्क्लेव में रहने वाले पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह ने गुरुवार सुबह अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। जेब से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने 1.40 करोड़ रुपये की ठगी के मुकदमे में आरोपी गरिमा सिंह को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। परमात्मा सिंह ने पांच अगस्त को गरिमा सिंह, उसके पिता और अन्य लोगों पर एम्स थाने में ठगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस गरिमा और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बरबोझी गांव के मूल निवासी परमात्मा सिंह (45) महराजगंज के रतनपुर ब्लॉक में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात थे। वह पत्नी सावित्री सिंह, बेटे और बेटी के साथ बसंत एन्क्लेव के फ्लैट नंबर 213 में रहते थे। उनकी पत्नी भी पशु चिकित्सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.