लखनऊ, अप्रैल 17 -- ओल्ड हैदराबाद स्थित क्रिस्टल अपार्टमेंट में बुधवार शाम अंडरग्राउंड केबल फाल्ट के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। रात भर बिजली न आने के कारण गुरुवार सुबह स्थानीय निवासियों को पानी का संकट का सामना करना पड़ा और लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों व बच्चों को भारी असुविधा हुई। परेशान निवासियों ने टोल फ्री नंबर 1912 और उपकेंद्र पर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोग जब खुद उपकेंद्र पहुंचे, तब जाकर विभाग हरकत में आया और वैकल्पिक स्रोत से बिजली आपूर्ति शुरू की गई। वहीं गुरुवार शाम को कर्मचारियों ने केबल फाल्ट को ठीक कर अपार्टमेंट की बिजली व्यवस्था सामान्य कराई। यह भी पढ़ें- 'पावर कट' ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें यह भी पढ़ें- मेटेनेंस कार्य के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था, भीषण गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.