अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान कर नाम हटेगा
चाईबासा, अगस्त 2 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) एवं खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान कर उनका विलोपन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आधार सीडिंग को अगले एक माह के भीतर 95 प्रतिशत तथा मोबाइल सीडिंग में भी उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। समीक्षा के दौरान साइलेंट राशन कार्ड होल्डर एवं लैंड होल्डर श्रेणी के अपात्र कार्डधारियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.