महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अपात्रों को आवास का लाभ दिलाए जाने पर डीएम ने मिठौरा ब्लाक के सोनवल गांव की प्रधान शिखा भारती व तत्कालीन सचिव नागेन्द्र पांडेय को नोटिस जारी किया है। डीएम ने आदेश दिया है कि वह सात दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिए जाने संबंधी शिकायत बृजेश गुप्ता ने की थी। जिसके क्रम में सहायक अभियंता लघु सिंचाई व सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारिता ने की। जिसमें आठ लाभार्थी अपात्र मिले। इसमें मामले में प्रधान को कई बार नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। लेकिन उन्होंने नहीं दिया। अंत में रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजे जाने के बाद प्रधान ने अपना स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.