देवघर, अप्रैल 8 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के जटाही निवासी रेणु देवी के साथ घर के सामने ही सोने के जेवर छीन लिया गया। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। रेणु देवी ने बताया कि घटना 7 अप्रैल की है। वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी तभी दो अज्ञात युवक घर के दरवाजे पर आए और खुद को किसी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए बर्तन साफ करने वाला पाउडर या लिक्विड देने की बात कहने लगे। महिला ने पाउडर लेने से इंकार कर दिया। उसके बाद दोनों युवक अचानक हमला कर गले की पांच डेट और कान के सोने के जेवर छीन लिया। जेवर की कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए बतायी जा रही है। घटना के समय महिला ने चिल्लाकर मदद मांगी। इसपर बदमाश तुरंत अपाचे बाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.