अपाची सवार बदमाशों ने ईंट भट्ठा संचालक पर झोंका फायर
गाजीपुर, अप्रैल 12 -- सैदपुर, हिन्दु्स्तान संवाद। अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार की शाम करीब 4.35 बजे एक ईंट- भट्ठा संचालक पर निशाना साधते हुए उसे जान से मारने की नियत से उसपर पिस्टल से फायर झोंका। संयोग ही था कि गोली निशाने पर नहीं लगी और बदमाश हवा में असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही सैदपुर कोतवाली पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। इस मामले में पीड़ित ने सैदपुर कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली के चितौरा गांव निवासी छोटेलाल यादव पुत्र स्व. रामबचन सिंह यादव ने सैदपुर कोतवाली में रविवार शाम तहरीर देकर बताया कि मेरा यहां ईंट भट्ठा है। बताया कि वह रविवार की शाम को अपनी चार पहिया से अपने भट्ठे पर जा रहा था। अभी शाम 4ः35 पर पियरी बाजार में था कि तभी अपाची बाइक से तीन लोग आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.