अपहृत सेल्समैन तीन घंटे में बरामद, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
हाजीपुर, जून 11 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण की एक घटना का लगभग 03 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को पटना के कुम्हरार से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस पूरे प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।
घटना का विवरण इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार स्थित पुरानी पोस्ट ऑफिस के समीप बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे प्रियंका इंटरप्राइजेज के सेल्समैन राकेश कुमार को 04-05 लोगों ने जबरन एक सफेद कार में बैठाया और अपहरण कर लिया और हाजीपुर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना अपहृत युवक के भाई काजीपट्टी निवासी इंद्रजीत कुमार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.