अपहृत विवाहिता पूर्वी चंपारण से बरामद
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी पुलिस ने एक गांव से अपहृत विवाहिता को पूर्वी चंपारण के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद महिला को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है। अपहरण के आरोपित पूर्वी चंपारण के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मधुबन घाट गांव के प्रेमलाल कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। घटना 12 जुलाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.