मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 मई को अगवा नाबालिग लड़की हरियाणा के गुड़गांव में मिली। वहीं, पुलिस ने प्रेमी बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि लड़की की मां ने सिवाईपट्टी थाना में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि 25 मई की शाम करीब 5.30 बजे पुत्री बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...