भागलपुर, मई 2 -- सुल्तानगंज। बाथ थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी लड़का को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि लड़की को शादी की नीयत से भगाए जाने का मामला परिजन ने थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए लड़का को भी गिरफ्तार कर लिया है। लड़का शाहकुंड थाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...