समस्तीपुर, अप्रैल 15 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से करीब तीन वर्ष पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने मंगलवार की शाम दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस को देखते ही अपहरणकर्ता भागने में सफल रहा। ज्ञात हो की अपहृत युवती के परिजनों के द्वारा अपनी पुत्री के अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया था। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि बरामद युवती को मेडिकल जांच और फर्द बयान के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेजा गया है। यह भी पढ़ें- शादी के नीयत से भगाई गई युवती हैदराबाद से बरामद यह भी पढ़ें- रहस्यमई ढंग से युवती के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...