पाकुड़, अप्रैल 29 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पाडेरकोला गांव से बीते 23 अप्रैल से लापता समुदाय विशेष की एक युवती को पुलिस ने सफलता पूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बासेतकुंडी गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद किया और मौके से ही आरोपी युवक अब्दुल रहीम अंसारी को धर दबोचा। आरोपी को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ जेल भेज दिया गया है। बता दें कि युवती के गायब होने के बाद उसके पिता ने अमड़ापाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर कांड संख्या 28/26 दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई थी। परिजनों का आरोप था कि 23 अप्रैल की रात करीब 08:00 बजे आरोपी युवक उनकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तकनीकी सेल की मदद से आरोपी के ठिकानों पर नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.