सीवान, अप्रैल 9 -- पचरुखी। थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले माह अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवती से प्रारंभिक पूछताछ की, जिसमें घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस युवती का मेडिकल जांच कराने तथा न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.