दरभंगा, मई 8 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को सिमरी पुलिस ने बिठौली चौक के पास से बरामद कर लिया है। सिमरी थाना क्षेत्र निवासी युवती की नानी ने थाना में आवेदन देकर अपनी नतनी के बहला-फुसलाकर अपहरण करने सम्बंधित एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी निवासी गुड्डू कुमार साह एवं उसके परिजन को नामजद किया था। उसने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिक नतनी को आरोपियों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। गुप्त सूचना मिलते ही अनुसंधानकर्ता ज्योति कुमारी के नेतृत्व में बिठौली चौक पहुंची पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- खेतों की ओर गई किशोरी को किया अगवा पुलिस सूत्रों के अनुसार अनुसंधान व स्कूल सर्टिफिकेट की जांच...