अपहृत युवती के बयान के बाद बदलीं धाराएं, आरोपी गिरफ्तार
उरई, मई 23 -- कुठौंद। संवाददाता कुठौंद पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी लाल सिंह पाल उर्फ पप्पू पाल को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के बयान के बाद पुलिस ने पहले दर्ज धारा 87 बीएनएस को हटाकर धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी।पुलिस के मुताबिक 20 मई 2026 को एक गांव निवासी पिता की तहरीर पर सलेमपुर निवासी लाल सिंह के खिलाफ मुकदमा संख्या 68/2026 धारा 87 बीएनएस में केस दर्ज हुआ था। 21 मई को युवती थाने पहुंची। धारा 180 और 183 बीएनएस के तहत उसके बयान दर्ज किए गए। बयानों व साक्ष्यों के परीक्षण के बाद धारा 87 का अपराध न पाया जाने पर धारा 69 बीएनएस बढ़ाई गई। एसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी की टीम ने शुक्रवार सुबह आरोपी को जालौन-औरैया मार्ग पर नैनपुर वन चौकी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.