देवघर, अगस्त 9 -- सारठ प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर थाना से अपहृत एक युवती की तलाश में बंगाल पुलिस सारठ पहुंची। जानकारी के अनुसार बीरभूम जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र से एक युवती को सारठ थाना क्षेत्र के नया खरना गांव निवासी चंदन कुमार दास, पिता मनोहर दास द्वारा भगाकर लाया गया था। इसको लेकर युवती के पिता अशोक साहनी ने बोलपुर थाने में पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी था। जिसके बाद बोलपुर थाने के एसआई श्रीकांत साहा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पुलिस टीम व युवती के माता पिता समेत अन्य परिजन के साथ अपहृत युवती व आरोपी युवक की तलाश में सारठ पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से नया खरना गांव छापेमारी करने टीम गई। हालांकि छापेमारी के क्रम में आरोपी युवक घर से फरार पाया गया। उसके बाद पुलिस वहां से बैरंग लौट गई। आरोपी युवक के अपहृ...