बरेली, जुलाई 4 -- करीब 22 महीने पहले भमोरा से अपहृत युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खुलासे के लिए पुलिस ने पांच नामजद और एक महिला समेत छह का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए कोर्ट में आवेदन किया है। भमोरा के गांव रंपुरा बुजुर्ग की रहने वाली शकुंतला देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए अपने बेटे 26 वर्षीय सचिन कुमार के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीजी के आदेश पर दर्ज हुए इस मुकदमे में उन्होंने बरेली के मनोज कुमार, पीलीभीत में थाना बरखेड़ा के गांव गंगापुरी के विजयपाल, बीसलपुर के गांव सपफोरा के गजेंद्र, शाही के गांव विक्रमपुर के अजय और सुनगढ़ी थाने के गांव पकड़िया नौगवां के वीरेन्द्र कुमार को आरोपी बनाया था। शकुंतला का कहना था कि उनका बेटा बरेली में फील्ड जॉब करता था। आठ सितंबर 20...