प्रयागराज, मार्च 8 -- मांडा के सरायकला गांव से अपहृत छह वर्षीय प्रतीक को पुलिस ने चौबीस घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि, कार से अपहरण करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्त में नहीं आए। आरोपी प्रतीक के हाथ में उसकी मां का मोबाइल नंबर लिखी पर्ची देकर रामनगर वाराणसी स्थित एक लॉन के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी दोनों युवक प्रतीक के रिश्ते में मामा लगें। फिलहाल, पुलिस बालक की मां और अनय परिजनों से पूछताछ कर जानकारी लेने में जुटी है। दिघिया चौकी क्षेत्र के सरायकला गांव में शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। प्रतीक शर्मा रोज की तरह स्कूल वैन से उतरकर अपने दादा नागेश्वर शर्मा के साथ घर की ओर जा रहा था। घर से महज 30 मीटर पहले कार सवार बदमाश प्रतीक का अपहरण कर फरार हो गए। वारदात के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.