दरभंगा, मई 26 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना पुलिस ने अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों को दरभंगा स्थित दिल्ली मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी रविवार देर शाम की गई। मामले में पुलिस अब नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महिला के पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अपहरण को लेकर घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि पाली गांव निवासी नुरुल होदा महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। यह भी पढ़ें- अपहरण मामले में आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार...