मेरठ, जून 25 -- रेलवे रोड निवासी साजिद पांच माह पूर्व अपहृत हुआ। बेटे के गम में मां रुबीना परवीन को अटैक पड़ा। जान तो बच गई, लेकिन आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया। अब उनका चलना फिरना बंद हो गया है। रुबीना रोजाना अपने पति नौशाद से बेटे की बरामदगी को लेकर जवाब मांगती है, लेकिन उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं होता। पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। थाने से लेकर अफसरों की चौखट पर परिजन फरियाद लगा रहे हैं। अब मामले में दोबारा से जांच और कार्रवाई के लिए स्वाट टीम को लगाया गया है। रेलवे रोड के मकबरा चौक बाजार निवासी नौशाद का दोपहिया वाहनों की एसेसरीज का काम है। इनके साथ ही छह बेटे काम करते हैं। बड़ा बेटा 28 वर्षीय साजिद 22 फरवरी को घर से निकला था, लेकिन इसके बाद लापता हो गया। घर के पास ही एक गली में साजिद का मोबाइल बंद हुआ था। 23 फरवरी को गुमशुदग...