गिरडीह, दिसम्बर 15 -- बगोदर। बगोदर के शहीद विधायक महेंद्र सिंह की 21 वीं शहादत 16 जनवरी को है। हर साल की तरह इस साल भी बगोदर बस स्टैंड परिसर में विशाल जन सभा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। तैयारी को लेकर धान संग्रह अभियान, ग्राम सभाएं, बैठक, दीवार लेखन आदि कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। दीवारों में इस बार नये नारे लिखे हुए देखे जा रहे हैं। नाइजर में अपह्वत प्रवासी मजदूरों की रिहाई से संबंधित नारे लिखे जा रहे हैं। 8 महीने बाद भी मजदूरों की रिहाई और सकुशल वापसी नहीं होने पर केंद्र के साथ - साथ राज्य सरकार को भी घेरा गया है। दीवारों पर लिखे गए नारों में सवाल किया गया है कि बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों की 8 महीने बाद भी रिहाई क्यों नहीं ? केंद्र एवं राज्य सरकार जवाब दो। बताया जाता है कि शहादत दिवस सभा में नाइजर में अपह्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.