वाराणसी, अगस्त 20 -- वाराणसी। आजमगढ़ से अपहृत नाबालिग को जीआरपी और आरपीएफ ने बनारस स्टेशन से बरामद कर लिया। मौके से गिरफ्तार अपहरणकर्ता को आजमगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। गुवाहाटी (असम) के कुमारीकाता का निवासी नूर इस्लाम उर्फ अमित ने आज़मगढ़ के मेहनगर की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग का उसके ननिहाल से अपहरण कर लिया था। स्वजनों ने मेहनगर पुलिस थाने में तहरीर दी। इधर, बनारस स्टेशन स्थित यात्री हाल में चक्रमण के दौरान जीआरपी और आरपीएफ को युवक और नाबालिक संदिग्ध दिखे। पूछताछ में दोनों का अलग वर्ग समुदाय एवं उम्र कम होने पर उन्हें पकड़ लिया गया। नाबालिक लड़की के स्वजनों को इसकी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से चोरी हुए मासूम को दो साल बाद भी नहीं खोज सकी पुलिस बुधवार को कैंट स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पहुंचे आजमगढ़ पुलिस को उन्हें सौंप दिया गया। यह...