अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, आरोपित धराया
दरभंगा, मई 12 -- विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़िता के परिजन ने कमतौल थाने में आवेदन देकर बरिऔल गांव वार्ड 10 निवासी बिट्टू दास को नामजद आरोपित बनाया था। आरोप है कि बीते तीन मई की सुबह उनकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी, तभी आरोपित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का पता नहीं चलने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कांड के अनुसंधानक अनि सुभाष प्रसाद ने लड़की को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार करते हुए सोमवार को दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, आरोपित धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.